फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sending Nepal cloth recovered 21 bundles

नेपाल भेजा जा रहा 21 गट्ठर कपड़ा बरामद

Wed, 24 Aug 2016 10:41 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sending Nepal cloth recovered 21 bundles
बरामद कपड़े - फोटो : अमर उजाला
भारत-नेपाल सीमा से बुधवार को एसएसबी ने डीसीएम पर लदा 21 गट्ठर कपड़ा बरामद किया है। यह कपड़ा कूटरचित बिल के आधार पर भारत से नेपाल के विभिन्न बाजारों में ले जाया जा रहा था। इसकी कीमत 5 लाख से अधिक आंकी जा रही है। माल समेत चालक व खलासी को एसएसबी ने कस्टम के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


बार्डर के रास्ते कपड़ा नेपाल भेजे जाने की सूचना पर एसएसबी नो मैंस लैंड के पास बुधवार की सुबह गश्त कर रही थी। इसी दौरान पिलर नंबर 567 के पास से डीसीएम आती दिखाई दी। एसएसबी ने उसे रोककर तलाशी ली तो 21 गट्ठर कपड़ा बरामद हुआ। गट्ठरों पर नेपाल के पोखरा, बुटवल, वालिन बाजारों के कई विक्रेताओं के नाम अंकित थे। एसएसबी ने कागजातों की चेकिंग की तो उसमें कपड़ों के दाम वास्तविक मूल्य से काफी कम अंकित थे।
विज्ञापन


पूछताछ में चालक ने अपना नाम जमीरुल्ला निवासी दुधवनिया बुजुर्ग थाना ढेबरुआ बताया। खलासी राजू यादव निवासी सेमरा थाना कृष्णानगर कपिलवस्तु व माल के मालिक का नाम शमशेर अली निवासी कृष्णानगर कपिलवस्तु नेपाल बताया। माल समेत चालक खलासी को कस्टम के हवाले कर दिया गया। एसएसबी के प्रधान आरक्षी अरविंद कुमार ने बताया ये लोग इससे पहले भी दो बार माल पार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी बढ़नी ने चालक की ओर से प्रस्तुत रजा ट्रांसपोर्ट मेन रोड बढ़नी के चालानी रसीद व आजाद बूट हाउस एंड क्लाथ सप्लायर्स बार्डर रोड बढ़नी के बिल को कूटरचित व माल डिलेवरी लेने वाले नौतनवा के प्रीतम सिंह खंडूजा प्रथम दृष्टया फर्जी मानते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। इस बरामदगी में एसएसबी के मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार शर्मा, कांस्टेबल जित्तू देमारी, संजय पोद्दार, पंकज कुमार, मोहन सिंह आदि रहे।


320 रुपये बनारसी साड़ी की कीमत तो 200  रुपये लेडीज सूट का दाम
बढ़नी में भारत-नेपाल सीमा पर बरामद कपड़े की बिल में दर्शाई गई कीमत चौंकाने वाली है। बिल पर बनारसी साड़ी 320 रुपये की बताई गई है, जबकि लेडीज सूट की कीमत 200 रुपये है। जानकारों की मुताबिक 320 रुपये वाले बनारसी साड़ी की कीमत मार्केट में तीन हजार रुपये तक है। कपड़े की कीमत कम दिखाकर तस्कर राजस्व का भी चूना लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed