फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Safari-bike collision of two serious

सफारी-बाइक की टक्कर में दो गंभीर

Mon, 16 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Safari-bike collision of two serious
धेंसा के पास दुर्घटनाग्रस्त बाइक। हादसे के दौरान बचाव को लेकर एकत्रित स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नौगढ़-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेंसा गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार सफारी ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दिया। बुरी तरह जख्मी युवकों को जिला अस्पताल पर प्रारंभिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद सफारी गांव के बाहर ही पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने वाहन समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के खेतवल गांव निवासी मोहम्मद शफीक (21) व मोहम्मद आरिफ (28) अपने चचेरे भाई इबरार की शादी का कार्ड बांटने बाइक से शोहरतगढ़ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

नौगढ़-बढ़नी मुख्य मार्ग पर धेंसा पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार टाटा सफारी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक समेत दोनों सवार सड़क की पटरियों से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकरा गया। आस-पास के लोगों ने शफीक और आरिफ को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।

उधर, इस मामले में पुलिस ने वाहन समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि वाहन चालक बलरामपुर जिले के फरेदा निवासी अखंड प्रताप को गिरफ्तार करते मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed