फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rape 7 year old child

7 वर्षीय दलित बालक से रस्सी से बांधकर कुकर्म

Sat, 30 Jun 2018 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
rape 7 year old child
आरोपी अख्तर। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम में प्रयोग किए गए बोतल को बीनने गए एक सात वर्षीय दलित बालक को अगवा कर रस्सी से बांधकर कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर हाल में बालक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। दरिंदगी इस प्रकार किया था कि उसके कान, नाक व गुप्तांग के रास्ते खून निकल रहा था। पिता की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी अख्तर अपने ही गांव में टेंट हाउस की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम मेें टेंट लगाने गया था। जहां खाने -पीने के दौरान खाली फेंके प्लास्टिक के बोतल को बीनने के लिए गांव का ही एक सात वर्षीय बालक गया था। वह फेंके हुए बोतलों को बीन ही रहा था। इसी दौरान अख्तर उसे अपने पास अकेले में बुलाकर एकांत में ले जाकर उसका हाथ व पैर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उसने बालक के साथ कुकर्म किया। इस दौरान बालक के गुप्तांग से खून बहने लगा। स्थिति ऐसी हो गई कि बालक के कान, नाक व मुंह से भी खून बहने लगा। यह देख आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। दर्द से कराहता बालक की आवाज सुनकर उसके साथ गए साथी ने उसके हाथ व पैर खोलकर अपने साथ घर ले आए। घर पहुंचने पर बच्चे नेे पिता को पूरी घटना बताई। 
विज्ञापन

इसके बाद उसके पिता ने इसकी जानकारी 100 डॉयल पुलिस को दी। मौके पर थाने और डॉयल 100 की पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घायल को पुलिस अपनी निगरानी में बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। एसओ आरबी सिंह ने बताया कि मासूम बच्चे के साथ कुकुर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म, एससी, एसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed