फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nude without teasing a teenager

किशोरी से छेड़खानी कर किया निर्वस्त्र

Fri, 05 Jan 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nude without teasing a teenager
rape
डुमरियागंज। खेत में पत्ते बीनने गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने विरोध करने पर किशोरी की पिटाई की और उसे निर्वस्त्र कर दिया। शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो युवक मौके से फरार हो गया। वह किशोरी के कपड़े भी ले भागा। घटना भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की शुक्रवार की शाम की है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी बेटी (16) खेत में सूखे पत्ते बीनने गई थी।
इसी बीच उसे अकेला पाकर गांव का ही एक युवक वहां धमक पड़ा और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर किशोरी को मारा-पीटा और उसके कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग खेत की ओर दौड़े तो युवक किशोरी को उसी हाल में छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उसके कपड़े भी साथ ले गए। गांव की महिलाओं ने किसी तरह किशोरी को ढककर घर पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर भवानीगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी जल्लू के विरुद्ध मारपीट, छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed