फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Not having heard of the attempted self-immolation geezer

सुनवाई न होने से वृद्धा ने की आत्मदाह की कोशिश

Sun, 24 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Not having heard of the attempted self-immolation geezer
झिनकी देवी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तहसील प्रशासन के रवैए से क्षुब्ध वृद्धा ने रविवार को आत्मदाह की कोशिश की। मिट्टी का तेल शरीर पर छिड़क लिया, हालांकि आग लगाने से पहले ही ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। मामला नाला संबन्धी विवाद का है। वृद्ध व उसके परिजन लंबे समय से मामले को लेकर तहसील प्रशासन के चक्कर लगा रही है, मगर समाधान की बजाए सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। तहसील प्रशासन ने घटना की जानकारी ने इंकार किया है।
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में बच्चन और कल्लू उर्फ करन के बीच कई वर्षों से नाले का विवाद बना हुआ है। दोनों पक्ष एक-दूसरे की ओर नाले होने की बाद कह विवाद करते आ रहे हैं। विवाद तब और गंभीर हो गया, जब पैमाइश के बाद तहसील कर्मचारियों ने नाला कल्लू के मकान के नीचे से बता दिया।
विज्ञापन

नाले का अस्तित्व बचाने के लिए मकान गिराने की चेतावनी दी है। वहीं कल्लू उर्फ करन का कहना है कि नाला सामने बच्चन के निर्माणाधीन मकान के नीचे है। साजिश के तहत गलत सीमांकन कर तहसील कर्मी उसे परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका कहना है कि नाले की जमीन में मकान निर्माण नहीं रोका गया तो जलनिकासी बाधित होगी, जिससे उसके मकान पर खतरा आ जाएगा। इस मामले में उसने तहसील प्रशासन पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन भी दिया था। सुनवाई न होने पर शनिवार को आत्मदाह की चेतावनी भी दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार को दोपहर मकान निर्माण रोकवाने की मांग को लेकर करन की मां झिनका देवी (65) ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। वह आग लगाने की कोशिश में थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया।
कई वर्षों से चल रहे विवाद में पुलिस-प्रशासन की भूमिका से ग्रामीण आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि पैमाइश में नाले अथवा चकरोड की जमीन पर जिस किसी का कब्जा पाया जाए उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, मगर पिछले चार वर्षों से विवाद के समाधान के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।

उधर, घटना के संबंध में एसडीएम डुमरियागंज विनय कुमार सिंह ने कहा कि विवाद निपटाने के लिए पैमाइश कराया गया है। फिलहाल आत्मदाह के प्रयास से संबंधित कोई सूचना हमारे पास नहीं है। जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed