{"_id":"572cd4fd4f1c1b5b315cd0ef","slug":"newly-married-woman-s-body-was-found-hanging-from-the-latch","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडी से लटकता मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडी से लटकता मिला नवविवाहिता का शव
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 06 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन कोतवाली क्षेत्र के अजाने गांव में शुक्रवार को नवविवाहिता का शव कुंडी से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। विवाहिता के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
सास, देवर और जेठानी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना अंतर्गत भूरापाली गांव निवासी अनिरुद्ध चौधरी की बेटी नेहा का विवाह 28 मई 2015 को लोटन कोतवाली क्षेत्र के अजाने गांव निवासी लहाऊ के पुत्र सुदामा से हुआ था। सुदामा जालंधर में काम करता है।
बीते 28 अप्रैल को नेहा ससुराल आई थी। शुक्रवार की सुबह घर में उसका शव कुंडी से लटकता पाया गया। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। विवाहिता की मां पुष्पा के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए तंग करते थे।
विज्ञापन
इसी कारण ससुराल आने को तैयार नहीं थी। किसी तरह समझा-बुझाकर देवर गोविंद के साथ नेहा को ससुराल भेजा था। आरोप लगाया कि ससुराल में सास, देवर, जेठानी ने गला दबाकर नेहा की हत्या कर दी और शव को कुंडी से लटका दिया।
मौके पर पहुंची लोटन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अटल बिहारी ठाकुर के मुताबिक मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।