फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mirpit land in dispute, two serious

जमीन के विवाद में मीरपीट, दो गंभीर

Thu, 26 May 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 26 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mirpit land in dispute, two serious
मारपीट में घायल वृद्ध। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जमीन के विवाद को लेकर दो थाना क्षेत्रों में गुरुवार को मारपीट की घटनाएं हुई। दोनों घटनाओं में बुजुर्ग समेत युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के ग्राम कोडऱा ग्रांट के टोला सहादतपुर में हुआ।
विज्ञापन

घायल रामलाल (62) के अनुसार बुधवार की शाम को गांव निवासी दो व्यक्ति उसकी जमीन से मिट्टी खोद रहे थे। मना करने पर दोनों ने कुदाल व लाठी से पीटना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दूसरी घटना कोतवाली लोटन के ग्राम अभयपुर में गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे घटित हुई। पीड़ित मेहताब अहमद (22) ने बताया कि घर बनवाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत की ढलाई करते समय कुछ ईंट बगल की गली में गिर गए। इसको लेकर गांव के कुछ लोग प्रधानपति सूर्यनाथ की मौजूदगी में लाठी से पीटने लगे। इस संबंध में प्रधानपति सूर्यनाथ ने बताया कि सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद हो रहा था।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और वापस आ गया था। इसके बाद मारपीट की घटना हुई। इस संबंध में कोतवाल अटल बिहारी बाजपेयी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल का इलाज जिला असपताल में चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed