{"_id":"5734bf984f1c1be24c919ff1","slug":"married-life-was-hanging-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगा विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगा विवाहिता ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
इटावा: पुलिस पिटाई से छात्र की मौत 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के लहरी गांव में गुरुवार सुबह नवविवाहिता का शव बंद कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं दी है।
पथरा थाना क्षेत्र के डिडई निवासी शत्रुघ्न पांडेय की 22 वर्षीय पुत्री पूजा का विवाह 24 फरवरी को बांसी कोतवाली क्षेत्र के लहरी गांव निवासी हरिशंकर शुक्ला के पुत्र नीरज के साथ हुआ था। नीरज राजस्थान में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है।
शादी के कुछ दिनों बाद ही वह राजस्थान चला गया था। उसके पिता हरिशंकर भी दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। घर में पूजा के अलावा सिर्फ नीरज की मां, बहन और 85 वर्षीय दादा ही मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात में खाना खाकर पूजा अपने कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन
सुबह काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने कमरे के पास पहुंचकर आवाज लगाई। दरवाजा भी खटखटाया। कोई उत्तर न मिलने पर खिड़की से झांककर देख तो पूजा की लाश फंदे से लटक रही थी।
इसकी सूचना पूजा के पिता और पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में मायके पक्ष के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार लालता प्रसाद की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ कर पुलिस कमरे में घुसी और शव को फंदे से उतरवाया। कोतवाल बांसी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ससुराल व मायके पक्ष के लोग किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते थे और न ही पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। नियमों के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।