फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Marital death, rescued innocent after coming to the grip of train on bridge

पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत, मासूम को बचाया

Sat, 14 Apr 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Marital death, rescued innocent after coming to the grip of train on bridge
टूटा गमों का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महथा हाल्ट स्टेशन के पास शनिवार की सुबह बानगंगा रेलवे पुल को पार कर रही विवाहिता ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय विवाहिता की गोद में मासूम बेटी भी थी। ट्रेन नजदीक आता देख विवाहिता ने मासूम को पुल के नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी जान बन गई। हालांकि शरीर के कई हिस्सों में उसे चोट आई है। सूचना पर पहुंचे घर वाले उसे बलरामपुर लेकर चले गए।  
विज्ञापन

विवाहिता का नाम बलरामपुर के थाना उतरौला के ग्राम चमरुडीह निवासी सुनीता  व घायल मासूम पल्लवी (3) है।  
ग्रामीणों के अनुसार शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खड़कुइयां नानकार निवासी रामदास सैनी की पुत्री सुनीता सैनी (28) का विवाह बलरामपुर के उतरौला थाना क्षेत्र के चमरुडीह गांव निवासी रवि सैनी से हुआ था। उन्हें तीन वर्ष की पुत्री पल्लवी भी है। विवाहिता इन दिनों मायके आई थी। बताते हैं कि शनिवार की सुबह वह 55031 अप लखनऊ पैसेंजर से बलरामपुर जाने के लिए घर से निकली। महथा स्टेशन पहुंचने के लिए रेलवे पुल से गुजर रही थी कि गोरखपुर की तरफ से 11080 अप एलटीटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने घायल मासूम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां से बाद में उसे परिजन बलरामपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed