फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Make conversions in dispute stones, confusion

धर्मांतरण कराने के विवाद में पथराव, अफरा-तफरी

Sun, 11 Sep 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Sep 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
 Make conversions in dispute stones, confusion
श्यामपुर में हुए बवाल के बाद थाने पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। धर्मांतरण के विवाद में रविवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। करीब आधे घंटे तक चले पथराव के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है। एक पक्ष ने थाने में तहरीर भी दी, लेकिन वरिष्ठ नेताओं की मध्यस्थता से मामले को सुलझा लिया गया।
विज्ञापन

श्यामपुर में एक परिवार के लोगों का धर्मांतरण किए जाने और अन्य बाहरी लोगों को गांव में बुलाकर पूजा-पाठ कराने की सूचना पर ब्लाक अध्यक्ष धर्मराज वर्मा के नेतृत्व में हियुवा कार्यकर्ता रविवार को गांव पहुंचे थे। आरोप है कि कार्यकर्ता धर्मांतरण करने वाले परिवार को वार्ता के लिए बुला रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से पथराव शुरू हो गया। बाहर से आए लोगों के इशारे पर हो रहे पथराव को देखते हुए हियुवा कार्यकर्ता व ग्रामीण भी ईंट-पत्थर फेंकने लगे।
विज्ञापन

दोनों तरफ से हो रहे पथराव से भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे भवानीगंज एसओ ओंकार सहाय ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गए। सूचना पाकर हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य नेता भी थाने पर पहुंच गए। धर्मराज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक व्यक्ति बाहरी लोगों को बुलाकर दूसरे धार्मिक विधि से पूजा करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। ग्रामीणों में इससे नाराजगी है। दूसरे पक्ष ने धर्मांतरण के आरोपों को झूठा करार दिया। हालांकि यह स्वीकार भी किया पूजा-पाठ तो लोग अपनी आस्था से करते हैं। बाद में पुलिस ने पूजा-पाठ निर्धारित धार्मिक स्थल पर करने की चेतावनी देकर मामले को सुलझाया। एसओ ओंकार सहाय ने बताया कि दोनों पक्षों को हिदायत दी गई है। संबंधित परिवार को हिदायत दी गई है कि ग्रामीणों की मंशा के अनुुरूप तय स्थल पर ही उपासना करें। बाहरी व्यक्तियों पर भी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed