फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Last night, thieves discovered four houses

एक ही रात चोरों ने चार घरों को खंगाला

Fri, 15 Dec 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Last night, thieves discovered four houses
सादीपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी स्थित ढेबरुआ थाना अंतर्गत नेपाल सीमा से सटे मड़नी गांव में गुरुवार रात चोर चार घरों में घुसकर नकदी, जेवरात सहित लाखों का सामान उड़ा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शक के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मड़नी गांव नेपाल की सीमा से सटा हुआ है। गांव निवासी मो.कासिम के परिवारीजन रात्रि में कमरों के अंदर सो रहे थे। छत के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

मो. कासिम के मुताबिक चोर बक्से में रखे पांच हजार नकद, सोने का एक झाला, नथुनी, एक जोड़ी पायल आदि सामान उठा ले गए। वहीं नेशनल हाईवे पर बसे इसी गांव के अंश मड़नी डिहवा के सिराज अहमद के घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा संदूक लेकर भाग गए। सुबह घर के बाहर बाग में खाली संदूक पाया गया। सिराज के मुताबिक संदूक में रखा कीमती कपड़ा, जेवरात व अन्य सामान गायब है। चोरों ने गांव के ही अब्दुल गफ्फार के मकान को भी निशाना बनाया। घर से गायब अटैची, बक्सा सुबह खेत में पाया गया। करीब 10 हजार रुपये नकदी व अन्य सामान चोरी होने की शिकायत है।
विज्ञापन

गांव के ही इशहाक के घर को भी चोरों ने खंगाला। चोरों ने कमरों को बाहर से जंजीर लगाकर बंद कर दिया। फिर बेटा-बहू के कमरे से चोरी की। दोनों के घर से बाहर होने के कारण नुकसान का सही आकलन घर वाले नहीं कर सके थे। तहरीर मिलने पर बढ़नी पुलिस ने चारों के घर पहुंच कर छानबीन की। हफ्तों से गांव के खलिहान में डेरा डाले घुमंतु जाति के दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। ग्राम प्रधान जमील अहमद ने कहा कि हमारा गांव नेपाल सीमा पर स्थित है। एक ही रात चार घरों में चोरी से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। बढ़नी चौकी इंचार्ज हरेंद्र राय ने कहा कि जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed