फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   InterCity's engine failure, passenger upset

इंटरसिटी का इंजन फेल, यात्री परेशान

Wed, 01 Mar 2017 12:14 AM IST
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
InterCity's engine failure, passenger upset
यात्री परेशान। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-गोंडा रेल रूट पर लखनऊ तक की यात्रा सुविधा देने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार सुबह उसका बाजार रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। इससे इस ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सरदारनगर डाउन मालगाड़ी जब पौने आठ बजे नौगढ़ पहुंची तो उसे रोककर इसी के इंजन से इंटरसिटी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर से चलकर बादशाहनगर तक जाने वाली इंटरसिटी का टाइम पौने पांच बजे सुबह है। जब सात बज गए तो स्टेशन पर मौजूद यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। स्टेशन मास्टर कार्यालय से संपर्क करने पर पता चला की एक्सप्रेस का इंजन पांच बजे से ही उसका बाजार में फेल है और ट्रेन वहीं खड़ी है। समय पर ट्रेन न मिलने से कई यात्रियों को टिकट निरस्त कराना पड़ा और लोग परिवहन डिपो की गाड़ियों से लखनऊ की यात्रा के लिए मजबूर हुए। उसका बाजार स्टेशन पर खड़ी एक्सप्रेस को इंजन मुहैया कराने की कवायद पौने आठ बजे नौगढ़ स्टेशन से तब शुरू हुई जब सरदारनगर जाने वाली डाउन मालगाड़ी नौगढ़ पहुंची। 
विज्ञापन

मालगाड़ी को नौगढ़ में खड़ी करते हुए इसके इंजन को उसका बाजार भेजा गया जहां से यह ट्रेन नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर साढ़े नौ बजे पहुंची। इंजन फेल होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा हुई और उन्हें अपने सफर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में स्टेशन मास्टर केसी श्रीवास्तव ने बताया कि इंजन फेल होने के कारण यात्रियों को असुविधा हुई। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed