{"_id":"95fc1f26f6dad7b627bddb30a5df2a88","slug":"ig-angerd-on-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े अपराध पर बिफरे आईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बढ़े अपराध पर बिफरे आईजी
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तेजी से बढ़ते अपराध के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। चुनावी माहौल में बढ़ते अपराध को आला अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। कानून के ढीले पेंच कसने के लिए शनिवार को आईजी, डीआईजी जिले में पहुंचे। पुलिस लाइंस सभागार में मातहतों की बैठक लेकर उच्चाधिकारियों ने अपराध की समीक्षा की।
इस दौरान कई थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में अपराध रोकने में नाकाम रहने पर कड़ी फटकार लगी। आईजी ने डेडलाइन तय करते हुए स्पष्ट कहा कि निर्धारित अवधि में हर हाल में मामले का खुलासा होना चाहिए।
अपराधी गिरफ्त में हों।
पुलिस लाइंस सभागार में करीब दो घंटे तक चली बैठक में आईजी पीसी मीणा ने थानावार क्राइम रिपोर्ट की पड़ताल की। बढनी और भीमापार में हुई ताजा घटनाओं का अपडेट मांगा। प्रगति न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
आईजी ने अपराध के लंबित मामलों को त्वरित गति से निपटाने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, दबंग किस्म के लोगों को पाबंद करने, शेष लाइसेंसी असलहों को चुनाव से पूर्व जमा कराने और एनबीडब्लू के मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी लक्ष्मीनारायण, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, एएसपी मंशाराम गौतम, सीओ अकमल खां, सदर एसओ शिवाकांत मिश्रा सहित सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे।