{"_id":"578e694c4f1c1b1f7fc4b8dd","slug":"high-tension-wire-from-being-hit-by-the-death-of-a-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
करंट से मजदूर की मौत के बाद मालीजोत चौराहे पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के माली जोत चौराहे के पास घर की छत पर काम कर रहे मजदूर की मंगलवार को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मजदूर का नाम थाना क्षेत्र के ग्राम दसिया निवासी रामशेखर (40) है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के भेजने के साथ राजस्व विभाग को घटना की सूचना दे दी है।
ग्रामीणों के अनुसार मालीजोत चौराहे पर घर की छत पर काम कर रहा था तभी छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। मृतक ही घर का मुखिया बताया जा रहा है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन करता है।
परिवार में उसकी नाबालिग दो पुत्री और तीन पुत्र हैं। प्रभारी थाना अध्यक्ष राम मुकुन्द यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य समाचार के अनुसार चिल्हिया थाना क्षेत्र के पलटादेवी के पास बिजली बना रहे प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
लाइनमैन का नाम थाना क्षेत्र के ग्राम चकईजोत के टोला तिवारीपुर निवासी तुलसीराम (30) है। लोगों ने बताया कि सोमवार को पल्टादेवी के पास बिजली बना रहा था इसी बीच सप्लाई आ गई। लाइनमैन को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।