फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gang rape and murder of girl

सामूहिक दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या

Tue, 14 Feb 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Gang rape and murder of girl
रेप की घटना पर नेपाल के चंद्रौटा में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कपिलवस्तु। कपिलवस्तु के चंद्रौटा में दो दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई सात वर्षीय बच्ची का शव एक पोखरे से बरामद हुआ है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। शरीर पर जगह-जगह ब्लेड के निशान भी मिले हैं। मामले के खुलासे को लेकर मंगलवार चंद्रौटा में स्थानीय लोगों नें प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चंद्रौटा सदर में शाम के वक्त घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक गुम हो गई।
विज्ञापन

आस-पास तलाश के बाद सोमवार को परिजनों ने चंद्रौटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार की सुबह चंद्रौटा के निकट रहटकोल तालाब से बच्ची का शव बरामद हुआ। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है और रक्तस्राव मौत का कारण बताया गया है। बच्ची के शरीर पर ब्लेड से काटे जाने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए लोग सड़क पर उतरे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों और विभिन्न संस्थाओं ने प्रदर्शन करते हुए इलाका प्रशासन कार्यालय चंद्रौटा में ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस संबंध में कपिलवस्तु प्रहरी प्रमुख भोजगंग शाह ने कहा कि 24 घंटे में गिरफ्तारी होगी। एक संदिग्ध को गिरफ्तार करके पूछताछ हो रही है। अपराधी बक्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed