फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fireworks store fire, teen died

पटाखे की दुकान में लगी आग, किशोर की मौत

Mon, 11 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fireworks store fire, teen died
पटाखे की दुुकान में अाग लगने में घायल हुुअा युवक। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर के उसका बाजार नगर स्थित पटाखे की दुकान में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में मौजूद पटाखा व्यापारी के पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में दुकानदार के एक अन्य पुत्र समेत दो युवक बुरी तरह झुलस गए। जिला अस्पताल पर प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक को गोरखपुर रेफर कर दिया। करीब पौन घंटे तक आग का कहर जारी रहा। इस दौरान पड़ोस में स्थित खेत में रखे गेहूं के बोझ भी जल गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर नगर पालिका क्षेत्र से सटे सकतपुर सनई गांव निवासी समीउल्लाह उसका बाजार नगर के आबादी से बाहर स्थित महुआ टोले में पटाखे की दुकान चलाते हैं। इसी में पटाखा बनाने का भी काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब 4 बजे अचानक पटाखे की दुकान में आग लग गई। तेज धमाकों के साथ पटाखे दगने शुरू हुए तो लोग उस ओर दौड़े। चंद पलों में ही आग ने इस कदर दुकान को अपने आगोश में ले लिया कि अंदर मौजूद समीउल्लाह के पुत्र 16 वर्षीय शाहिद, 22 वर्षीय मोहम्मद जाहिद व कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के दरोगापुर भौराबारी गांव निवासी 22 वर्षीय सलमान को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

पटाखे दगने और इधर-उधर छिटकने के कारण लोग करीब जाने की हिम्मत नहीं कर सके। विस्फोट से दुकान के ऊपर लगा सीमेंटेड शेड भी उड़ गया। करीब पौन घंटे तक आग का कहर बना रहा। इस बीच दुकान के पास स्थित सीताराम गौड़ के खेत में रखा गेहूं के कई बोझ भी जल गए।

आग की लपटें तेजी से गोरखपुर-फरेंदा-नौगढ़ नेशनल हाइवे की ओर बढ़ रही थी। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गई। नगर पंचायत के वाटर टैंक व आस-पास के जलस्रोतों की बदौलत आग पर काबू पाया जा सका।


आग बुझने के बाद लोग अंदर पहुंचे तो वहां शाहिद का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था। जाहिद और सलमान बुरी तरह झुलसे थे। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जाहिद को गोरखपुर रेफर कर दिया। एसपी अजय कुमार साहनी, एएसपी मंशाराम गौतम, सीओ अकमल खां,  एसओ सदर शिवाकांत मिश्र, योगेंद्र सिंह यादव आदि ने घटनास्थल का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed