फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bodies found hanging

पंखे से लटका मिला शव

Mon, 24 Oct 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Oct 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bodies found hanging
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के भिदिउरा गांव में युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद बिखलते परिवारीजन।
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम नगवा में सोमवार को संदिग्ध हालात में पंखे से लगे फंदे से लटकती विवाहिता की लाश मिली। मृतका का नाम साजिदा (25) पत्नी जावेद है। घटना सुबह साढ़े दस बजे के करीब की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महराजगंज के फरेंदा थाना अंतर्गत रतनपुरवा गांव निवासी बरकतुल्लाह की पुत्री साजिदा का विवाह दो वर्ष पूर्व नगवां गांव में जावेद के साथ हुआ था। उनके 11 माह की पुत्री भी है। पति जावेद के अनुसार वह सुबह किसी काम से घर से निकला था। कुछ देर बाद लौटकर कमरे तक पहुंचा तो पंखे से लगे फंदे के सहारे साजिदा का शव लटकता मिला। उसने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस और मायके वालों को भी अवगत कराया। पुलिस की मौजूदगी में लाश को नीचे उतरवाया गया। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में सीओ सदर अकमल खान ने बताया कि पति ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। मायके पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed