{"_id":"59f75bd24f1c1b60678b834d","slug":"cbi-team-reached-the-district-in-the-investigation-of-sand-mining-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू खनन मामलों की जांच में जिले में पहुंची सीबीआई टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू खनन मामलों की जांच में जिले में पहुंची सीबीआई टीम
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
CBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर । बालू खनन के मामले की जांच को लेकर सोमवार की शाम दो सदस्यीय सीबीआई टीम जिले में पहुंची। वर्ष 2012-16 तक के खनन मामलों की जांच करेगी। टीम के दस दिनों तक जिले में रुकने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक सपा शासनकाल में हुए बालू खनन पट्टा की जांच सीबीआई से कराने के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर किया गया था। हाईकोर्ट ने सिद्धार्थनगर समेत देवरिया, कौशांबी, सहारनपुर, हमीरपुर, शामली जिलों की जांच सीबीआई टीम से कराने का निर्देश दिया। इसी के अनुक्रम में सीबीआई टीम जिले में पहुंची। सूत्र बताते है कि वर्ष 2012 से 2016 तक बालू घाट के पट्टे की जांच की जाएगी।
इस दौरान जिले में कुल बालू घाटों का पट्टा किया गया था। इस संबंध में डिप्टी एसपी सीबीआई केपी शर्मा ने कहा कि बालू घाट पट्टे की जांच होनी है। आवश्यक प्रपत्रों को तलब किया गया है। जांच कितने दिनों तक चलेगी, यह नहीं कहा जा सकता है। डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि सीबीआई टीम जिले में आई है। खनन मामलों की जांच जारी है। टीम को खनन संबंधित प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।