{"_id":"6af218a0bf132b3ccc00dfd8","slug":"female-lecturer-dies-by-suicide-on-jhajjar-news-c-17-roh1007-951378-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के दिन महिला लेक्चरर ने की आत्महत्या, भाई बोला-पति व सास ने खिलाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के दिन महिला लेक्चरर ने की आत्महत्या, भाई बोला-पति व सास ने खिलाया जहर
विज्ञापन
09-पीजीआई के डेड हाउस से शव लेकर जाते परिजन। संवाद
रोहतक। दिवाली के दिन शहर की छोटूराम कॉलोनी में रह रहीं लेक्चरर अंजूबाला (43) ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। वह सिरसा स्थित नाथूसरी चौपटा के बहुतकनीकी कॉलेज में गणित की लेक्चरर थीं। फतेहाबाद जिले के गांव धारनिया निवासी भाई संजय का आरोप है कि उनकी बहन को पति व सास ने जबरन जहर खिलाया है या जान देने के लिए मजबूर किया है।
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने संजय की शिकायत पर पति झज्जर के डीघल गांव निवासी सचिन अहलावत व सास शकुंतला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज की है।
मृतका के भाई संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी छोटी बहन अंजूबाला की शादी 2008 में झज्जर जिले के डीघल निवासी सचिन के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र 18 तो छोटे की 16 साल है।
विज्ञापन
अंजू सिरसा के नाथूसरी चौपटा के तकनीकी कॉलेज में गणित की लेक्चरर थीं जबकि सचिन भी लेक्चरर के तौर पर कार्यरत हैं। फिलहाल, अंजूबाला अपने दोनों बेटों, पति, सास व ससुर के साथ शहर की छोटूराम कॉलोनी में रह रही थीं।
छोटी दिवाली के दिन उन्हें पता चला कि अंजूबाला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। उन्हें सनसिटी स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वह अपने ताऊ कृष्णलाल के साथ निजी अस्पताल में आए जहां उनकी बहन आईसीयू में बेहोशी की हालत में दाखिल थी। रविवार को अंजूबाला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
....
पति व सास करते थे प्रताड़ित, करवाचौथ के दिन भी हुआ था झगड़ा
भाई ने पुलिस को बताया कि पांच साल से उसका जीजा सचिन अहलावत व सास शकुंतला उनकी बहन के साथ मारपीट व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। करवाचौथ के दिन भी वह बहन के बुलाने पर ताऊ कृष्णलाल के साथ रोहतक आए थे। सामाजिक मान-मर्यादा को देखते हुए उनकी बहन चुप रही।
...
विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया
जांच अधिकारी प्रवीन चहल ने बताया कि विवाहिता की प्रारंभिक जांच में मौत जहरीला पदार्थ खाने से सामने आई है। विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है। मृतका का वैश्य कॉलेज के लिए प्राचीन शिव मंदिर श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया है।
वर्जन
भाई का आरोप है कि महिला लेक्चरर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज की है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
- राकेश सैनी, एसएचओ शिवाजी कॉलोनी थाना।