{"_id":"6af2185e62699e154b0033ec","slug":"srinagar-illegal-mining-10-vehicles-seized-kulgam-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1059227-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अवैध खनन व ट्रैफिक उल्लंघन पर 10 वाहन जब्त, 13 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अवैध खनन व ट्रैफिक उल्लंघन पर 10 वाहन जब्त, 13 के चालान
विज्ञापन
- 13 भारी वाहनों के काटे चालान, तीन एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त चार ट्रैक्टरों सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों को जब्त कर लिया, जबकि 13 भारी वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गईं।
काजीगुंड थाना पुलिस ने वेस्सु क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान साडूरा से वेस्सु की ओर आ रहे दो ट्रैक्टरों को रोका, जिन पर पंजीकरण नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जांच में एक ट्रैक्टर नाले से अवैध रूप से निकाले गए बड़े पत्थरों और दूसरा रेत से लदा पाया गया। चालकों के पास कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं था। पुलिस ने दोनों चालकों साजिद अमीन शान और दानिश रफीक शान निवासी नौपोरा अखरान (मीरबाजार) को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में काजीगुंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
मीरबाजार पुलिस चौकी की टीम ने पालपोरा क्रॉसिंग पर खरेवान से आ रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। दोनों वाहन बिना किसी रॉयल्टी रसीद या अनुमति के नदी से अवैध रूप से निकाली गई सामग्री ले जा रहे थे। चालकों की पहचान फासिल अहमद भट निवासी खरेवान और नसीर अहमद डार निवासी तचलू के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ काजीगुंड थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की। इसी कार्रवाई के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत पांच भारी वाहनों को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
देवसर, कायमोह और काजीगुंड में ट्रैफिक नियमों पर चला डंडा
यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। देवसर थाना पुलिस ने किलम और देवसर नाकों पर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रही पांच मोटरसाइकिलें और एक ट्रैक्टर जब्त किया जिनमें दो गाड़ियां पंजाब नंबर की थीं। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच टिप्परों और डंपरों के चालान किए गए। कायमोह थाना पुलिस ने एमबी एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत चार डंपर वाहनों का चालान काटा। काजीगुंड पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार दोपहिया वाहनों को जब्त किया और चार डंपर और टिप्पर चालकों पर चालानी कार्रवाई की।