फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cases, including first wife on husband

पहली पत्नी समेत पति पर केस दर्ज

Tue, 15 Nov 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Cases, including first wife on husband
रेप के बाद दलित बालिका की गला दबाकर हत्या - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
सिद्धार्थनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में जल कर विवाहिता की मौत मामले में कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम को पति व पहली पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। मृतका का नाम खतीजा पत्नी सफीकुद्दीन है। मामला 6 नवंबर 2016 की देर रात का है। इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना शोहरतगढ़ के ग्राम महदेवा नानकार निवासी विवाहिता के पिता मोहम्मद युनूस ने तहरीर देकर कहा कि पुत्री का विवाह 13 मई 2011 को हुआ था। विवाह के बाद दो पुत्र व एक पुत्री पैदा हुई। ससुराल में एक वर्ष से दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग किया जाने लगा। मांगें पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग पुत्री का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। दहेज मांग में पति की पहली पत्नी मोमिना भी शामिल रही। घटना की रात साजिश कर उसे जला दिया गया।
विज्ञापन

हत्या करने की नीयत से पहले क्षेत्र के एक अप्रशिक्षित डॉक्टर के पास इलाज के लिए गए। वहां से लोगों के दबाव पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में सीओ सदर अकमल खान ने बताया कि पति व पहली पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या व उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed