{"_id":"57472be74f1c1b5e7269094c","slug":"burglars-broke-into-the-home-cash-jewelery-flown","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर चोरों ने नकदी, जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर चोरों ने नकदी, जेवरात उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 26 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के हुसैनगंज में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के हुसैनगंज गांव में बुधवार की रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों का माल उड़ा दिया। छत के रास्ते घर में घुसकर चोरोें ने चोरी की वारदात का अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
नगर से सटे हुसैनगंज गांव में हैदर अली का परिवार बुधवार की रात छत पर सोया था। आधी रात में चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुस गए। सीढ़ी से उतरकर कमरे में पहुंचे और वहां रखे नकदी, जेवर सहित अन्य सामानों को समेट कर चंपत हो गए।
सुबह अजान हुई तो परिजन छत से नीचे आए, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। बता दें कि चार माह बाद हैदर अली के बेटी की शादी थी, जिसके लिए गहने आदि की खरीदारी कर घर में रखा गया था। गृहस्वामी के मुताबिक चोर घर में रखा 15 हजार नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित की सूचना पर सुबह सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। काफी कोशिशों के बाद भी चोरों का सुराग नहीं लग पाया। प्रभारी एसओ शशिभूषण पांडेय के मुताबिक घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।