फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Budiram returned home

बुधिराम घर लौटे, दिल पर हावी है जवाहर बाग कांड का मंजर

Sat, 11 Jun 2016 12:09 AM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Sat, 11 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Budiram returned home
बुधिराम - फोटो : अमर उजाला
 जवाहरबाग कांड के बाद लापता चल रहे उसका बाजार के गायघाट निवासी बुधिराम सहानी (70) शुक्रवार की शाम अपने घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जवाहर बाग की घटना दौरान वे महेश व सुनीता के साथ थे। भगदड़ में वे बिछड़ गए। किसी तरह वे खुद को बचाने के बाद वह इधर-उधर भटकते हुए दिल्ली पहुंचे। वहां से वह शुक्रवार सुबह गोरखपुर पहुंचे और वहां से घर आ गए।
विज्ञापन


सही सलामत घर पहुंचने के बाद भी बुधिराम के चेहरे पर जवाहर बाग कांड की दहशत का खौफ साफ देखा जा सकता था। उनके शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान भी हैं। घटना का मंजर उनके दिलो-दिमाग पर कदर हावी है कि वह इससे ज्यादा कुछ बता नहीं पा रहे हैं। वहीं घर लौटने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। 23 मई को वह सत्संग में हिस्सा लेने की बात कह कर गांव के ही महेश, सुनीता के साथ जवाहर बाग गए थे। बाद में पांच जून को महेश की मौत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद सुनीता और बुधिराम का पता नहीं चल पा रहा था। बुधिराम के घर वापस आने के बाद सुनीता के परिजनों को भी उसकी सकुशल घर वापसी की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed