{"_id":"5a05d9014f1c1bd8538bc339","slug":"breaking-the-shutter-and-blowing-the-gas-from-the-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर तोड़कर पेट्रोल पंप से रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर तोड़कर पेट्रोल पंप से रुपये उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर के नौडिहवां में पेट्रोल पंप में चोरी के बाद टूटा काउंटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के नौडिहवा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक पेट्रोल पंप का शटर तोड़कर काउंटर में रखे करीब 1.80 लाख रुपये उड़ा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पंप मालिक के संदेह पर मैनेजर से पूछताछ की जा रही है।
भवानीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम जलालपुर के नौडिहवां गांव में भवानीगंज-चंद्रदीप घाट मार्ग पर किसान ऑटो सेल्स नाम से पेट्रोल पंप है। हर रोज की भांति गुरुवार को भी पंप के मैनेजर महेंद्र पाठक वहां मौजूद चार अन्य स्टाफ के साथ पंप बंद करने के बाद खा-पीकर सो गए। रात में चोरों ने शटर तोड़कर अंदर काउंटर में रखे करीब 1.80 लाख रुपये उड़ा दिए। यह जानकारी मैनेजर को शुक्रवार सुबह तब हुई, जब वह सोकर उठा। उसने घटना की जानकारी पंप मालिक शाहपुर निवासी अरविंद कुमार सिंह को दी। पंप मालिक ने मौके पर आकर पुलिस को अवगत कराया।
भवानीगंज एसओ प्रदीप सिंह ने पंप के स्टाफ से अलग-अलग पूछताछ की। मालिक के मैनेजर पर शक जाहिर करने पर उसे पकड़ कर थाने पर लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर मैनेजर को थाने पर लाया गया है। चोरी की घटना में उसके मिलीभगत होने की आशंका प्रतीत हो रही है। पंप मालिक ने भी शक जताया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।