{"_id":"57239d3e4f1c1bc73ea918a1","slug":"breaking-jewelery-store-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़वा में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में आलमारी तोड़कर हुई चोरी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने पुलिस की गश्त को धता बताते हुए एसबीआई शाखा से सटे स्वर्ण व्यवसायी की दुकान का ताला तोड़ दिया। चोरों ने दुकान से नकदी समेत करीब 6 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया है। घटना गुरुवार की देर रात कोतवाली कपिलवस्तु के अलीगढ़वा बाजार की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम चंपापुर निवासी संजय वर्मा की नेपाल सीमा से सटे अलीगढ़वा बाजार में किराए के मकान में आभूषण की दुकान है। गुरुवार की शाम करीब 7 बजे दुकान में ताला लगा कर वह घर चला गया।
शुक्रवार को किसी काम से वह घर से सीधे नौगढ़ चला गया। दोपहर करीब 2 बजे वह अलीगढ़वा कस्बे में दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। करीब 1 फीट तक शटर उठा था। शटर उठाकर देखा तो दुकान के रैक खुले थे।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक रैक में ग्राहकों के रखे झुमके, नथिया, बाली, नाक की कील, हार सहित करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण, 5 किलो चांदी के जेवर सहित दुकान में रखे 15 हजार नकदी व आभूषण बनाने के औजार, इंवर्टर गायब थे।
पीड़ित के मकान मालिक डॉ.नइमुल्लाह ने बताया कि रात को करीब 2 बजे क्षेत्र का मरीज इलाज कराने के लिए आया था। मरीज के परिजन 4 बजे तक रहे। उसके बाद नमाज का वक्त हो गया। इससे प्रतीत होता है कि चोरों ने घटना को मध्य रात्रि के समय अंजाम दिया है।
इस संबंध में सीओ सदर अकमल खान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एसओ को तहरीर मिली है। चोरी का मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।