फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Break the lock of the house and burn the jewels and cash

घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी उड़ाए

Sat, 30 Dec 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Break the lock of the house and burn the jewels and cash
कादिराबाद गांव में चोरों द्वारा बाक्स का ताला तोड़कर चुराया गया सामान। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। ठंड भरी रातों में पुलिसिया गश्त की पोल खुलती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है। शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के ग्राम कादिराबाद में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने बर्तन, कपड़ा, नकदी, आभूषण सहित हजारों का माल उड़ा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम निवासी शहरुन्निशा पत्नी खुर्शीद मलिक के घर में देर रात चोरों ने धावा बोला। घर पर शहरुन्निशां अकेली रहती हैं। परिवार के सदस्य मुंबई में हैं। बेखौफ चोर दरवाजे की कुंडी व ताला को तोड़ अंदर घुसे। कमरे में रखा बाक्स का ताला तोड़ उसमें रखे कीमती बर्तन, कपड़ा, रजाई, गद्दा आदि उठा ले गए। कमरे में रखे सभी बड़े व छोटे बक्सों का ताला तोड़ तलाशी लिया। लोगों के अनुसार चोरों ने करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी किया है। इस संबंध में एसओ डुमरियागंज आरबी सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस छानबीन में जुटी है। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर कुछ लोगों पर पुलिस निगाह रख रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed