फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Break the lock money, jewelry theft

ताला तोड़ रकम, जेवरात चोरी

Fri, 24 Feb 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Break the lock money, jewelry theft
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के उटिया निवासी रामराज के घर से गुरुवार की रात ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। दुस्साहसिक चोरों ने घर में लगा फाटक भी उखाड़ दिया। इत्मीनान से चोरी कर जेवर, नकदी और कीमती सामान लेकर चलते बने। बच्चों का गुल्लक तोड़कर भी पैसे निकाल लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को चोरी की लिखित सूचना दी।
विज्ञापन

गांव निवासी रामराज के मुताबिक वह गुरुवार को बारात में गया था। वहां से देर रात घर लौटा तब तक सब ठीक था। उसने शटर का ताला बंद कर पीछे लगे फाटक को भी बंद किया और ऊपर के कमरे में सोने चला गया। ऊपर ही पास के कमरे में पत्नी सविता बच्चों के साथ सो रही थी। टीवी देखने के दौरान उसको नींद लग गई। इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सबसे पहले शटर का ताला तोड़कर चोरों ने लकड़ी के फाटक को उखाड़ दिया। फिर नीचे के दो कमरों से आलमारी तोड़ कर नकदी और जेवर चुराया और ऊपर के तल पर सो रहे रामराज के बगल के कमरे में भी चोरी कर चंपत हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान चोरों ने बाहर से रामराज के कमरे की कुंडी भी बंद कर दी थी। चोरी होने की जानकारी तब हुई जब सविता की सुबह नींद खुली। घर का टूटा ताला देखकर उसने शोर मचाया। रामराज ने 100 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। रामराज ने बताया कि घर से उसका और उसके भाई धर्मेंद्र की पत्नी शोभा के करीब नौ लाख रुपये के जेवरात और एक लाख तक की नकदी की चोरी हुई। बता दें कि धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ ब्रह्मपुर स्थित घर में रहता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जल्दी ही चोरों को पकड़ लिया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed