फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   attack on sisterinlaw

विवाद में बहनोई पर साले ने किया चाकू से हमला 

Mon, 01 May 2017 11:35 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 01 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में सोमवार को बहन से मिलने पहुंचे भाई से किसी मामले को लेकर बहनोई से विवाद हो गया। नाराज होकर साले ने, बहनोई पर चाकू से प्रहार कर दिया। बचाने आई उसकी मां पर भी हमला बोल दिया। इससे दोनों जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया । 
विज्ञापन


क्षेत्र के गायघाट में तीन वर्ष पूर्व गायघाट निवासी सगीर पुत्र बरकतुल्लाह की शादी मोहाना थाना क्षेत्र के युसुफपुर के निवासी अब्दुस्सलाम की पुत्री से हुई थी। शादी में विदाई के बाद मायके गई पत्नी को दोबारा अपने घर नहीं ला रहा था । मायके पक्ष के लोगों ने पंचायत करवाकर पिछले सप्ताह विदाई कर सगीर के साथ ससुराल भेज दिया था। सोमवार को पत्नी का भाई सहबाद अपनी बहन से मिलने गायघाट आया था। यहां बहनोई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सहबाज ने चाकू से सगीर पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आई सगीर की मां पर भी प्रहार कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चिल्हिया एसके सरोज ने बताया कि घटना की सूचना है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed