फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ask atm card password and widrawn money

पासवर्ड पूछकर खाते से उड़ाए 14 हजार रुपये

Thu, 16 Jun 2016 11:50 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Thu, 16 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
ask atm card password and widrawn money
indian rupee
सिद्धार्थनगर ‌ज‌िले के सदर थाना के ग्राम ककोड़ी निवासी अब्बास अली के भाई से जालसाजों ने बैंककर्मी बनकर खाता संबंधी जानकारी ली और खाते से 14 हजार रुपये उड़ा लिए। मामला संज्ञान में आने के बाद बैंक अधिकारी ने खाते की निकासी पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन

 

अब्बास अली व पत्नी तकदीरुन्निशां का सह बचत खाता एसबीआई की महदेवा शाखा में है। अब्बास अली पांच माह से मुंबई में रोजगार के लिए गया है। घर पर पत्नी परिवार के साथ गांव में रह रही है। 14 जून को अचानक  छोटे भाई ईशराक अली मोबाइल पर  7282055357 नंबर से  फोन आया। 

विज्ञापन

मोबाइल पर जालसाज ने अपना नाम हरीश पांडेय बताते हुए खुद को बैंक  अधिकारी बताया। इसके बाद खाता नंबर और एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछा। इसके बाद 14,15 जून को चार बार में खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए। 16 जून को जैसे ही मोबाइल पर रकम निकासी का मैसेज आया ईशराक बैंक पहुंचकर मामले की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस संबंध में एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी। शाखा प्रबंधक विजय पाल ने कहा कि ग्राहकों को आगाह किया जाता रहा है कि फोन या मैसेज पर किसी अपरिचित व्यक्ति को खाता संख्या व पिन कोड न बताए। उन्होंने अब्बास अली व पत्नी तकदीरुन्निशां के खाते से चार बार में 14 हजार रुपये निकाले जाने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और पीड़ित के खाते से निकासी पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed