{"_id":"59f759d44f1c1bf2538b9a39","slug":"arrested-with-gangster-tamanche-to-attack-up-100-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-100 के सिपाही पर हमला करने बदमाश तमंचा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी-100 के सिपाही पर हमला करने बदमाश तमंचा के साथ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खेसरहा पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाने की पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के विकास इंटर कॉलेज के पास से एक शातिर इनामी बदमाश को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह ने लूट का सामान ले जाते समय रोकने पर संतकबीरनगर जिले में यूपी-100 के सिपाही पर हमला कर दिया था। हमले में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पकड़ा गया बदमाश खेसरहा थाना क्षेत्र के देउरी गांव का निवासी बताया जा रहा है।
एसओ खेसरहा रणधीर मिश्र ने बताया कि रविवार शाम मुखबिर से सूचना मिली की पिकअप से लूट करने वाले गैंग के सदस्य क्षेत्र के विकास इंटर कॉलेज के पास बाग में मौजूद हैं और किसी स्थान पर लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए कुर्थिया चौकी प्रभारी शिवाजी राव, एसआई रामनरायन गिरि पुलिस टीम के साथ बाग में पहुंच गए। बाग में एक व्यक्ति दिखाई पड़ा। पुलिस टीम को देखते ही वह भागने लगा। जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में उसकी पहचान क्षेत्र के देउरी गांव निवासी संजू बंजारा के रूप में की गई, जो एक शातिर लुटेरा गैंग का सरगना है। थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 11 अक्टूबर को क्षेत्र के बकैनिहा गांव के अब्दुल रउफ के खेत से पंपिंगसेट चुरा ले गए थे। मेरे साथ में सद्दाम निवासी टडिया थाना खेसरहा, मेराज निवासी जमरा शाही थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती, छोटू उर्फ लड्डू, मुबारक निवासी मदईना, सब्लू पाठन निवासी बाघनगर थाना दुधारा व हकीम, नन्हू, नियाज, रहमान निवासी संतकबीरनगर शामिल हैं।
पिकअप लेकर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। पिकअप लेकर गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में घुमते हैं। इस दौरान बकरियां, अन्य पशु, सड़क के पास पड़े डीजल के ड्रम के ड्रम व अन्य कीमती सामान उठा लेते हैं। इसके अलावा चोरी व डकैती की वारदात को अंजाम देते हैं। हमारे हीं गैंग के सदस्य ने 12 अक्टूबर को संतकबीरनगर जिले में गाड़ी रोकते समय यूपी-100 टीम के एसआई हरिश्चंद मिश्र के ऊपर हमला कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि उक्त सब इंस्पेक्टर का मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है। वह कोमा में बताए जा रहे हैं। गैंग को पकड़ने के लिए दोनों जिले की टीम लगी थीं। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। इस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। शीघ्र ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।