फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Arrested, accused of raping minor

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Arrested, accused of raping minor
आशियाना गैंगरेप - फोटो : amar ujala
शोहरतगढ़ क्षेत्र में चार माह पूर्व आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित था। पुलिस ने आरोपी को शोहरतगढ़ के चकिया मोड़ से बुधवार की शाम गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मनोरोगी है। गिरफ्तारी के वक्त भी वह दो बच्चियों को फुसलाने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि 9 जनवरी 2016 को दिन में करीब 10 बजे शोहरतगढ़ के एक गांव के सिवान में दो नाबालिग बालिकाओं के साथ पीड़िता (8) खेत में थी। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराया गया। पुलिस ने पीड़िता से आरोपी के संबंध में पूछताछ करके स्कैच बनवाया था, जिसे सभी थानों में चस्पा करा दिया गया था। मगर आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। 
विज्ञापन

घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने फरार दुष्कर्मी के ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया। गिरफ्तारी के लिए एसओ शोहरतगढ़, चिल्हिया के साथ स्वाट टीम को भी लगाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed