{"_id":"57014a534f1c1b6921c81140","slug":"animals-in-dispute-beatings-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु के विवाद में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु के विवाद में मारपीट, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
पथरा थाना क्षेत्र के बिलवट गांव में मारपीट की घटना के बाद तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा थाना क्षेत्र के बिलवट गांव में शनिवार की देर शाम खेत में भैंस चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। पांच अन्य को भी चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात की गई है।
शनिवार शाम पथरा थाना क्षेत्र के बिलवट गांव निवासी रामयज्ञ तिवारी की भैंस चरते हुए पड़ोस के गांव तकीवा बघारी निवासी रहमतुल्लाह के खेत में चली गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी।
सूचना मिलने पर दोनों के परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मारपीट के दौरान एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर भी किया गया। मारपीट में एक पक्ष से रहमतुल्लाह व दूसरे पक्ष से रामयज्ञ तिवारी घायल हुए।
विज्ञापन
तीन अन्य को भी हल्की चोट आई है। पुलिस को दी गई तहरीर में रहमतुल्लाह ने रामयज्ञ तिवारी, शैलेष व एक अज्ञात पर मारपीट और रामयज्ञ के पुत्र गिरजेश पर फायरिंग कर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।
दूसरे पक्ष से रामयज्ञ तिवारी ने रहमतुल्लाह, अब्दुल बार व अब्दुल गनी को नामजद किया है। पथरा थाना प्रभारी अजीजुर्रहमान ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। हालात पर नजर रखी जा रही है, स्थिति नियंत्रण में है।