{"_id":"577fe0e44f1c1b6e697fceb7","slug":"and-two-cases-against-incognito-admin","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्र एडमिन समेत दो के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुप्र एडमिन समेत दो के खिलाफ केस
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सऐप
सिद्धार्थनगर। वाट्सएप ग्रुप में एक धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करना युवक को भारी पड़ गया है। धार्मिक भावना भड़काने वाली इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शुक्रवार को युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वाट्सएप ग्रुप के एडमिन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। मामला जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र का है।
बढय़ा गांव निवासी अब्दुल रहमान ने मिश्रौलिया पुलिस को तहरीर देकर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाया है। एक वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि धर्म के प्रति दुष्प्रचार किया जा रहा है।
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के मकसद से यह कृत्य किया गया है। यह पोस्ट लोगों की भावनाएं आहत करने वाला है। लिहाजा संबन्धित युवक पर कार्रवाई करते हुए ऐसे कृत्यों पर अंकुश लगाया जाए। तहरीर के साथ ग्रुप में किए गए पोस्ट की प्रति भी संलग्न की। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिश्रौलिया पुलिस ने आरोपी युवक पथरा थाना क्षेत्र के पकरैला गांव निवासी रामधनी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
संबन्धित ग्रुप के एडमिन को भी इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया है। इटवा सीओ दीपनारायण त्रिपाठी के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की विवेचना कर रही है। बताया कि अगर किसी भी ग्रुप में पोस्ट की गई कोई सूचना आपत्तिजनक है तो पोस्ट करने वाले के साथ ही ग्रुप एडमिन के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।