फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Abuse of women in procession, Opposition protest

बारात में महिलाओं से दुर्व्यवहार, विरोध पर मारपीट

Mon, 07 May 2018 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Abuse of women in procession, Opposition protest
इटवा के गोरया गांव में मारपीट के बाद चोट दिखातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। थाना क्षेत्र के गोरया गांव में रविवार शाम बारात की विदाई में दलित महिलाओं से दुर्व्यहार व घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने 20 नामजद सहित 70 लोगों पर बलवा, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मारपीट में घायल सात लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं, जख्मी दूल्हे व उसके पिता का उपचार कराने के बाद पुलिस ने शादी करवाई। सोमवार की सुबह एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने गांव के पहुंचकर हालात का जायजा लिया। गांव में तनाव को देखते हुए दो थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

क्षेत्र ग्राम पंचायत गोरया निवासी भगवती प्रसाद के पुत्र 18 वर्षीय प्रमोद की शादी बांसी कोतवाली के ग्राम मधुकरपुर में रविवार को होनी थी। रविवार शाम घर व रिश्तेदारी से आई महिलाएं नाचते गाते बारात को विदा कर रही थीं। इसी दौरान दूसरे समुदाय के शरारती युवक महिलाओं व युवतियों के झुंड मे शामिल होकर उनसे दुर्व्यवहार करने लगे। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो शरारती तत्व मारपीट पर उतर आए।
विज्ञापन

महिलाओं को पिटता देख घर के अन्य लोग मदद में आ गए। इसके बाद शरारती तत्वों ने उन्हें भी नहीं बक्शा। यहां तक घरों में भाग कर छिपे लोगों को भी युवकों ने पीटा। मारपीट में दूल्हा प्रमोद व पिता भगवती प्रसाद, दूल्हे के मामा सरोज, कमलावती, मालती, मैनमती और प्राणपति सहित एक दर्जन महिलाओं एवं पुरुषों को चोट आई है। इन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव मे भर्ती कराया गया, जहां दूल्हे व उसके पिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रविवार की देर रात ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बवाल की सूचना पर गांव में दो थानों की फोर्स पहुंच भी गई। वहीं, सोमवार को एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया और गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए इटवा व गोल्हौरा थाने की फोर्स को तैनात कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed