फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Heavy stone pelting between two groups in Betul, half a dozen injured, case registered against 18

बैतूल: विवाद के बाद थाने पहुंचे, लौटकर दोनों पक्षों में जमकर हुआ पथराव, आधा दर्जन घायल; 18 पर केस दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 04:06 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 04:06 PM IST
सार

बैतूल के गंज थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में शरद पूर्णिमा की रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना में करीब छह लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। इलाके में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
Heavy stone pelting between two groups in Betul, half a dozen injured, case registered against 18
शरद पूर्णिमा की रात दो पक्षों में जमकर पथराव

विस्तार

बैतूल के गंज थाना क्षेत्र से शरद पूर्णिमा की रात एक बड़ी घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया। पूरी घटना संजय कॉलोनी की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संजय कॉलोनी में शरद पूर्णिमा के मौके पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष सीधे गंज थाने पहुंच गए और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से शिकायत के बाद दोनों पक्ष थाने से वापस अपने घर लौटे, लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। थाने से लौटते ही दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों तरफ से जमकर पथराव शुरू हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दमोह में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत: सर्दी-जुकाम का इंजेक्शन लगवाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्जनों लोग सड़क पर खड़े होकर एक-दूसरे पर पत्थर बरसा रहे हैं। रात के समय हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। इस पथराव में करीब आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 18 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। इसके अलावा जो वीडियो सामने आया है और अन्य साक्ष्य हैं, उनके आधार पर दूसरे लोगों की भी पहचान की जा रही है। फिलहाल गंज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पुरानी रंजिश क्या थी और थाने से लौटने के बाद मामूली विवाद इतनी बड़ी हिंसक झड़प में कैसे बदल गया। इलाके में फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

शरद पूर्णिमा की रात दो पक्षों में जमकर पथराव

शरद पूर्णिमा की रात दो पक्षों में जमकर पथराव

 

शरद पूर्णिमा की रात दो पक्षों में जमकर पथराव

शरद पूर्णिमा की रात दो पक्षों में जमकर पथराव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed