फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ननिहाल आए बालक को पिकअप ने कुचला, मौत

ननिहाल आए बालक को पिकअप ने कुचला, मौत

Sun, 03 Mar 2019 10:39 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
ननिहाल आए बालक को पिकअप ने कुचला, मौत
death
सिद्धार्थनगर। उसका क्षेत्र के उसका-नौगढ़ मार्ग पर स्थित मदनपुर गांव के पास मुख्य मार्ग पर ननिहाल आए चार वर्षीय बालक को पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में बालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के पचपड़ेवा गांव निवासी चार वर्षीय ओम पुत्र राकेश जिले के उसका थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में आया था। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह खेलते हुए उसका-नौगढ़ मार्ग पर मदनपुर गांव के पास खेल रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया, मगर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ उसका आरके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed