फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बगैर वीजा पकड़ा गया चीनी परिवार

बगैर वीजा पकड़ा गया चीनी परिवार

Fri, 08 Feb 2019 10:54 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 08 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
बगैर वीजा पकड़ा गया चीनी परिवार
पुलिस लाइंस में गिरफ्तार चीनी परिवार। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। एसएसबी ने बगैर वीजा देश में प्रवेश करने वाले चीन के दंपती और उनके तीन बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें गुरुवार की शाम सीमा से सटे सिद्धार्थनगर के ककरहवा कस्बे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चीनी परिवार के साथ ही उनके वाहन चालक व गाइड को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों भारतीय हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार चीनी परिवार 22 जनवरी को अवैध तरीके से भारत पहुंचा था। इसके बाद परिवार दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, सारनाथ और कुशीनगर भ्रमण के बाद ककरहवा सीमा के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में था। इसी दौरान संदेह के आधार पर एसएसबी जवानों ने इन्हें रोका और वीजा व अन्य कागजात दिखाने को कहा। वीजा नहीं होने की वजह से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान कैरंग दंबा (44), पत्नी गजंग पेजमाओ (38), पुत्र डैन्जेंग नुआबू (13) व डैन्जेंग अबूदा (6), पुत्री डाउगेलबो (11) के रूप हुई। ये रिपब्लिक ऑफ चाइना के क्यूघई के रहने वाले हैं। इनके साथ बागपत जिला निवासी वाहन चालक जितेंद्र व हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट गाइड तेनजिंग शेफिल को भी पकड़ा गया है। एसओ मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चीन परिवार के पास कोई वैध कागजात नहीं था। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


महेंद्र नगर बॉर्डर से भारत में प्रवेश किया था प्रवेश
एसएसबी कमांडेंट जर्नादन प्रसाद ने बताया कि ककरहवा बॉर्डर से गिरफ्तार किए गए चीन के दंपती महेंद्र नगर बॉर्डर से 22 जनवरी को भारत में आए थे। यहां से वे दिल्ली गए। इसके बाद कैंरग दंबा परिवार के साथ धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) के एक बौद्ध मठ में अपनी मां व बहन से मुलाकात कर वाराणसी से होते हुए कुशीनगर पहुंचे। यहां से वे ककरहवा बार्डर (सिद्धार्थनगर) पहुंचे। यहां से दंपती काठमांडू(नेपाल) जाने की फिराक में था। दंपती के पास कोई कागजात नहीं मिला है। केवल मोबाइल में रिपाब्लिक ऑफ चाइना का पासपोर्ट दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed