{"_id":"5bb25829867a557fe0599892","slug":"81538414633-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन को लेकर चला अभियान, साढ़े 10 हजार जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलिथीन को लेकर चला अभियान, साढ़े 10 हजार जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नगरनिगम की टीम एक दुकान से पालीथिन जब्त करते ह।
- फोटो : amarujala
बांसी। 50 माइक्रॉन से कम के पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों पर सोमवार को प्रशासन ने नकेल कसते हुए दस हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल किया। 50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन पर शासन की लगी पाबंदी के बाद भी नगर में इसका प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसमें प्रशासन की सुस्ती को भी इंकार नहीं किया जा सकता है। सोमवार को प्रशासन इसको लेकर सख्त हुआ तो आधा दर्जन से अधिक व्यापारी प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करते रंगे हाथ पकड़ लिए गए। जिन पर प्रशासन ने जुर्माना ठोकते हुए मिली पॉलीथिन को जब्त कर लिया। जुर्माने के रूप में उसने 10 हजार पांच सौ का राजस्व वसूल किया है।
एसडीएम प्रबुद्ध सिंह की अगुवाई में दोपहर 12 बजे से नगर में स्थित दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान कोतवाली प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह अपने एक दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ जहां मौजूद रहे। वहीं नगर पालिका के ईओ अरविंद कुमार भी पूरी मुस्तैदी से डटे थे। अभियान की शुरुआत मंगल बाजार से हुई। सबसे पहले राम सागर के किराने की दुकान पर जांच टीम पहुंची, जहां से प्रशासन को 400 ग्राम पॉलिथीन मिला। जिस पर प्रशासन ने प्रति 100 ग्राम पर पांच सौ रुपये जुर्माने की राशि तय करते हुए 2000 रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया। इसी प्रकार रवि मद्धेशिया, विष्णु कुमार जायसवाल, हशन राईनी, अमीन की दुकान से 100-100 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मनोज कुमार से 1000 हजार व मुन्ना लाल से 1500 का जुर्माना वसूला गया। सबसे अधिक जुर्माना हरिद्वार पर लगा। इनके प्रतिष्ठान से 800 ग्राम पॉलिथीन बरामद हुई। इस दौरान एसडीएम ने सभी को हिदायत दिया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग पर शासन पूरी तरह सख्त है और इसके रोकथाम के लिए प्रतिमाह इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।