फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   trala enter in shani mandir

Sirmour News: शनि मंदिर में घुसा तेज रफ्तार ट्राला, बाल-बाल बचे लोग

Thu, 01 Oct 2026 12:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
trala enter in shani mandir
मंगलवार रात को अनियंत्रित हुए तेज रफ्तार ट्राले ने देवीनगर शनि मंदिर व पोल को नुकसान पहुंचाया।
छह माह में इसी क्षेत्र में तीसरा हादसा, देवीनगर के लोगों में आक्रोश; स्कूल और घर की दीवारें भी तोड़ चुके हैं ट्राले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देवीनगर स्थित शनि मंदिर परिसर में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर जा घुसा। हादसे में बिजली के पोल, बोर्ड और मंदिर परिसर के शेड को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि देर रात मंदिर परिसर और आसपास कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। देवीनगर में शनि मंदिर के आसपास छह माह के भीतर इस तरह का यह तीसरा हादसा है। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
पूर्व पार्षद मधुकर डोगरी, पंकज भटनागर, राजेश सूद समेत देवीनगर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर शनि मंदिर परिसर में जा घुसा। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मध्य रात्रि में लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर ट्राला हादसाग्रस्त हालत में मिला। ट्राले की टक्कर से आसपास के बिजली व अन्य पोल तथा मंदिर परिसर के शेड को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों के अनुसार, देवीनगर में इसी स्थान के आसपास करीब छह माह पहले एक ट्राले ने साथ लगते प्राथमिक पाठशाला की दीवार तोड़ दी थी। इसके बाद एक अन्य ट्राले ने रिहायशी मकान की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। अब मंगलवार रात शनि मंदिर और साथ लगते रिहायशी घर भी ट्राले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वैकल्पिक मार्ग की मांग फिर उठी
लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले तेज रफ्तार ट्रालों और टिप्परों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। क्षेत्रवासी कई वर्षों से सरकार और प्रशासन से शहरी व भीड़भाड़ वाले ग्रामीण क्षेत्रों से भारी वाहनों को बाहर निकालने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की मांग करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें शनि मंदिर और आसपास के व्यस्त रास्तों पर भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने तथा वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की मांग रखी जाएगी। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग विचाराधीन है। यमुना नदी किनारे भारी वाहनों के आवागमन के लिए अलग मार्ग की योजना को लेकर बजट प्रावधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

------------
बॉक्स --
ट्राला मालिक भरेगा क्षति राशि

शनि मंदिर देवीनगर में ट्राले से हुई क्षति की शिकायत पुलिस थाना तक पहुंची है। मामले में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। ट्राला मालिक ने क्षतिपूर्ति की राशि देने का आश्वासन दिया है।----------

मंगलवार रात को अनियंत्रित हुए तेज रफ्तार ट्राले ने देवीनगर शनि मंदिर व पोल को नुकसान पहुंचाया।

मंगलवार रात को अनियंत्रित हुए तेज रफ्तार ट्राले ने देवीनगर शनि मंदिर व पोल को नुकसान पहुंचाया।

मंगलवार रात को अनियंत्रित हुए तेज रफ्तार ट्राले ने देवीनगर शनि मंदिर व पोल को नुकसान पहुंचाया।

मंगलवार रात को अनियंत्रित हुए तेज रफ्तार ट्राले ने देवीनगर शनि मंदिर व पोल को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed