फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बालू लदे ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

बालू लदे ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

Wed, 11 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बालू लदे ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत
बालू लदे ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

- मुंबई से दोस्त के घर आया था युवक, बांसी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर रामनगर गांव के पास बुधवार को बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठे दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बस्ती जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।

हादसे में मारे गए युवक की पहचान महाराष्ट्र के मुंबई निवासी कुणाल शिंदे (26) पुत्र गणपत शिंदे के रूप में हुई है। वह बांसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कबरा में अपने दोस्त के घर आया था। मंगलवार की रात गांव के दो दोस्तों के साथ वह रुधौली गया था। लौटते समय बाइक बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गई। कुणाल शिंदे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सोनू व सोहेल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed