Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   FIR filed against former VHP city president over suspected theft at cow protection chief's house

Mahoba News: गोरक्षा प्रमुख के मकान में चोरी का शक, विहिप के पूर्व नगर अध्यक्ष पर प्राथमिकी

Sat, 07 Nov 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against former VHP city president over suspected theft at cow protection chief's house
शाहाबाद। नगर के मोहल्ला बरुआ बाजार में शुक्रवार शाम बंद मकान में हुई चोरी के मामले में शक के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मेडिकल स्टोर संचालक ने विहिप के पूर्व नगर अध्यक्ष समेत दो लोगों पर चोरी करने और करवाने का शक जताया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बरुआ बाजार निवासी अरुण गुप्ता गोरक्षा प्रमुख हैं। वह मेडिकल स्टोर भी चलाते हैं। उनका नया मकान बरुआ बाजार में ही बन रहा है। शुक्रवार शाम नए मकान में पूजन में शामिल होने पूरा परिवार गया था। शाम को वापस आने पर मकान के अंदर दो कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारियों और बक्से के ताले तोड़कर 13.55 लाख रुपये, 85 ग्राम सोने के जेवर और 750 ग्राम चांदी के जेवर चोरों ने चोरी कर लिए।
विज्ञापन

उन्होंने पड़ोस में ही रहने वाले विहिप के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव और अंकित श्रीवास्तव पर चोरी करने और कराने का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं। दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीबियों के आसपास घूम रही शक की सुई
सीओ संतोष सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में एक संदिग्ध दिखा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में पता चला कि पूरी घटना को अंजाम देने में परिवार के किसी करीबी शख्स का ही हाथ है। हालांकि अभी इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed