फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पुलिस कर्मियों व लेबरों के घर दबिश

पुलिस कर्मियों व लेबरों के घर दबिश

Thu, 07 Feb 2019 10:22 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों व लेबरों के घर दबिश
pistel shimla
इटवा। स्थानीय थाने से एके 47 गुम होने के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। पुलिस थाने का सामान शिफ्ट करने वाले मजदूरों, होमगार्ड जवानों व पुलिस कर्मियों के घर जाकर मामले की जानकारी ले रही हैं। लेकिन अब तक नतीजा सिफर रहा। वहीं, कार्रवाई में आरोपी बनाए गए ट्रेनिंग पूरी करने वाले सिपाही को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिम्मेदारों ने उसे तैनाती मिलते ही हाईटेक असलहा थमा दिया। उसे ऐसे असलहे का जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती है। बहरहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

असलहा गुम होने के मामले में एसपी ने 25 हजार रुपये व आईजी जोन बस्ती आशुतोष कुमार ने बरामद करने वाले कर्मी को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की घोषणा की है। यही नहीं पूर्व में तैनात कुछ पुराने पुलिस कर्मियों को घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगाया गया है, लेकिन अब तक पुलिस इस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इस बीच पांच पुलिसकर्मियों का जेल जाना हर किसी को झकझोर रहा है। कस्बेवासियों का कहना है कि असलहे के गुम होने में 500 मीटर दूर सीएचसी इटवा के भवन में रह रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष अथवा उन दोनों सिपाहियों का क्या कसूर है। फिलहाल मामले में यह बात सामने आई है कि मालखाने में असलहे को जमा कराया गया था। ऐसे में मालखाने से असलहा गुम होना यह दर्शाता है कि कहीं न कहीं साजिश के तहत एके 47 को गुम किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, मालखाने में विद्युत आपूर्ति बंद रहने पर अंधेरा रहने के कारण खिड़की खुली रहती थी और खिड़की के दो तीन मीटर बाद थाने की बांउड्रीवॉल व उसके बाद बहुत दूर तक निर्जन स्थान हैं। ऐसे में विभाग का मानना है कि हो सकता है कि मालखाने की खिड़की से असलहे को फेंक दिया गया हो और बाद में उसे वहां से ले जाया गया हो। सूत्र बताते हैं कि मालखाना प्रभारी मालखाने की चाबी असलहे को जमा व निकासी करने में चाबी देने में कभी किसी को देने में परहेज नहीं करता था। जिससे असलहे के रखरखाव की गोपनीयता भंग होती थी। सूत्रों की माने तो मालखाना प्रभारी औैर जेल गए एक हेड कांस्टेबल से काफी मनमुटाव था। ऐसे में शक की सुई दूसरी ओर भी घूम रही है। फिलहाल मामले में पुलिस पैनी निगाह रखे हुए है। सीओ पुलिस इटवा श्रीयश त्रिपाठी का कहना है कि असलहा बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही असलहे को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed