फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालिका की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालिका की मौत

Thu, 01 Nov 2018 10:42 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालिका की मौत

विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के लोधपुरवा गांव की घटना, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

अमर उजाला ब्यूरो
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के लोधपुरवा गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बालिका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उस्का थाना क्षेत्र के डड़वल घाट गांव निवासी संजय जोगिया कोतवाली क्षेत्र के दोहनी गांव के टोला लोधपुरवा में परिवार के साथ रहते हैं। संजय के मुताबिक गुरुवार सुबह उनकी बेटी अंशिका गांव के बाहर खेलने गई थी। रास्ते में तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed