{"_id":"5b181b1c4f1c1baf6e8b6a27","slug":"71528306460-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से बालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरे में डूबने से बालक की मौत
siddharthnagar
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। घर से राप्ती नदी के किनारे सटे पोखरे में नहाने गए एक मासूम की डूबने से मौत हो गई। उसे डूबते देख वहां मौजूद अन्य लड़कों ने इसकी सूचना राहगीरों को दी। इसके बाद गोताखोर पहुंचकर मासूम की तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद मासूम की लाश मिली। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
बुधवार को भवानीगंज थाना के भड़रिया गांव निवासी जमील का सात वर्षीय बेटा मुसाहिद बगल के टोला गजनीजोत स्थित राप्ती नदी से सटे पोखरे में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा। घटना की जानकारी पर मुसाहिद के परिजन और गांव के लोग पोखरे की तरफ दौड़ पड़े। जब तक लोग वहां पहुंचते तब तक मुसाहिद गहरे पानी में डूब चुका था। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने जाल डालकर उसकी लाश को बाहर निकाला। भावानीगंज थानाध्यक्ष रमाकांत सरोज ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।