फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Thu, 31 Jan 2019 10:31 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 31 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-इटवा मार्ग पर स्थित बांसी डायट के पास गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार इनोवा नेेे एक बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को बांसी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


कटहा गांव निवासी गोमती के पुत्र धर्मेंद्र कुमार (25) गुरुवार शाम लगभग 5.30 बजे बाइक से गांव के ही रामानंद (22) के साथ बांसी की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह बांसी डाइट के सामने पहुंचे बांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में धर्मेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और रामानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी बांसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचान पर कोतवाल बांसी रविन्द्र कुमार सिंह व उपनिरीक्षक रविकांत मणि त्रिपाठी मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने इनोवा को कब्जे में कर ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इनोवा कार कब्जे में है तथा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र की शादी बांसी के बेलबनवा में हुई है और उसके तीन छोटे बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed