फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत

तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत

Sat, 18 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत
तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत
विज्ञापन

इटवा क्षेत्र के मधवापुर गांव का मामला
लाश का पंचनामा कर पुलिस ने परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। थाना क्षेत्र के इटवा-बढ़नी मार्ग पर स्थित मधवापुर गांव के सड़क किनारे गड्ढे में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को शनिवार की सुबह लाश देखने के बाद हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है।

क्षेत्र के मधवापुर निवासी मोहम्मद अली का बेटा मजीबुर्रहमान रहमान (13) व पुत्री सुमनी (10) शुक्रवार को लगभग दो बजे दिन में गांव के दक्षिण सड़क किनारे स्थित गड्ढे में नहाने गए थे। नहाने के दौरान भाई-बहन का पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चले गए। इससे दोनों की डूबकर मौत हो गई। आसपास किसी के न होने के कारण इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो पाई। बच्चों के वापस न लौटने पर घरवालों ने देर शाम व रात तक आसपास के गांवों व सीवान में दोनों बच्चों की खोजबीन की। मगर बच्चों का कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के लोग जब खेत की ओर गए तो गड्ढे में शव उतराती हुई देखा तो मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दोनों भाई बहनों के अलावा घर में तीन भाई व एक बहन हैं। मां की मौत दस वर्ष पहले हो चुकी है। इस संबंध में एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि शव का पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed