फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दुष्कर्म किया, फोटो खींचा और पति को भेज दिया

दुष्कर्म किया, फोटो खींचा और पति को भेज दिया

Mon, 09 Jul 2018 11:38 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 09 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म किया, फोटो खींचा और पति को भेज दिया
सिद्धार्थनगर। खेत की ओर गई महिला से गांव के ही एक युवक ने पहले दुष्कर्म किया और फिर अश्लील फोटो खींचकर उसके पति के मोबाइल पर भेज दिया। आरोपी ने महिला के गहने भी छीन लिए। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़िता ने एडीजी गोरखपुर को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मामला मोहना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एडीजी को भेज पत्र में महिला ने कहा है कि छह मई को वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात आठ बजे वह खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने अपने मोबाइल फोन से अश्लील फोटो खींच लिया और उसके गहने छीन लिए। बाद में आरोपी ने अश्लील फोटो महिला के पति के मोबाइल पर भेज दिया। महिला ने कहा है कि आरोपी ने धमकी दी है कि अगर उसने घटना के बारे में कहीं शिकायत की तो तो वह उसके बच्चे को जान से मार देगा।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि घटना के बाद उसने मोहाना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने उल्टे उसे भगा दिया। दोबारा उसके पति साथ गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने पुलिस वालों पर गालियां देकर भगाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि लगभग दो माह तक थाने का चक्कर लगाने के बाद उसने एडीजी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने एडीजी को सात जुलाई को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed