फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लापता बालक की लाश मिली

लापता बालक की लाश मिली

Mon, 21 May 2018 11:31 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 21 May 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
लापता बालक की लाश मिली
बालक का शव मिलने के बाद विलाप करते घर के लोग। - फोटो : अमर उजाला
परसा। रविवार शाम करीब चार बजे लापता हुए बालक का शव रात करीब 11 पोखरे में मिला। मृतक के गले पर काले धब्बेनुमा निशान मिले हैं और उसका दांत टूटा पाया गया है। लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। घटना ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के अहिरौला गांव के टोला तुलसियापुर की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


अहिरौला गांव के तुलसियापुर टोले के निवासी राधेश्याम यादव का पांच वर्षीय पुत्र अरविंद रविवार शाम चार बजे घर के सामने खेलते- खेलते लापता हो गया। अंधेरा होने लगा तो लोगों की बेचैनी बढ़ी और उसकी तलाश शुरू हुई। रात 10 बजे तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। रात तकरीबन 11 बजे कुछ लोगों ने तुलसियापुर गांव के पोखरे में उतराती हुई लाश देखी। उसे बाहर निकालने पर शव की शिनाख्त अरविंद के रूप में हुई। शव की हालत देख यह आशंका व्यक्त की जा रही है। हत्या करके शव को पोखरे में फेंका गया है। प्रभारी थाना निरीक्षक अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन


 मृतक बालक की मां चन्द्रावती ने बताया कि मृतक अरविंद चार भाई व एक बहन के बीच चौथे नंबर का था। मृतक के अतिरिक्त परिवार में बब्बू (12) , पूनम यादव (10), मुकेश (7), व छोटू (3) है। मां चंद्रावती के अनुसार अरविंद रविवार को शाम चार बजे से ही लापता था। तभी से पूरा परिवार उसकी तलाश कर रहा था कि अचानक उसकी लाश पोखरे में मिली। मां चंद्रावती ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या कर लाश को तालाब में फेंकने की आशंका
परसा। रविवार रात लगभग 11 बजे तुलसियापुर टोले के उत्तर पोखरे पर एक पांच वर्षीय बालक की लाश मिलने से परिवार सहित पूरा टोला स्तब्ध है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार को दो परिवारों के बीच झगड़ा हुआ। शव मिलने के बाद सभी दबी जुबान से हत्या की बात कह रहे हैं। गले पर भी चोट के निशान हैं। मुंह से झाग आ रहा था और एक दांत भी टूटा है। पोखरे के आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार को पास में ही साप्ताहिक बाजार था। सात बजे तक तो पोखरे में कोई लाश नहीं थी। अरविंद की लाश वहां कैसे आई यही सबसे बड़ा सवाल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed