60 बोरी चीनी बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के गांधीनगर मोहल्ले में गुरुप्रसाद के कोटे की दुकान है। शुक्रवार को दोपहर दुकान से गरीबों में वितरण में आया चीनी मालवाहक वाहन पर लादा जा रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सदर थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही कोटेदार समेत अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने वाहन में लदा 17 बोरी व गोदाम में रखा 43 बोरी चीनी जब्त कर लिया है। इसकी सूचना एसडीएम व आपूर्ति विभाग के अफसरों को भी दी गई।
सदर एसओ शिवाकांत मिश्र ने बताया कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। छानबीन शुरू कर दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला आपूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि एसडीएम की सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक को मौके पर भेजा गया था। दुकान के अंदर व वाहन से कुल 60 बोरी चीनी बरामद हुई है। क्रेता-विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है। जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा। सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
एक कोटेदार के पास कहां से आई इतनी चीनी! ः नगर के गांधीनगर मोहल्ले से 60 बोरी सरकारी चीनी की बरामदगी कोटे की दुकानों से चीनी के वितरण में बड़ी घपलेबाजी की पोल खोल रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद चीनी की मात्रा सीमित कर दी गई है। अब अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 2 किलो व पात्र गृहस्थी श्रेणी के कार्ड पर 900 ग्राम ही चीनी दी जाती है। इस लिहाज से एक कोटेदार को चंद बोरी चीनी ही महीने में मिल पाती है। ऐसे में सवाल यह है कि एक कोटेदार के पास इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी चीनी कैसे पहुंची। ऐसे में संभावना यह भी जताई जा रहा है कि कई जगहों से चीनी एकत्रित कर बिक्री की तैयारी थी। यही नहीं बरामद हुई चीनी जिस कोटेदार की बताई जा रही है, उसके ब्लाक क्षेत्र में इस माह चीनी का आवंटन ही नहीं किया गया है।