फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   60 sack sugar recovered

60 बोरी चीनी बरामद

Fri, 17 Jun 2016 11:44 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Fri, 17 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
60 sack sugar recovered
सूचना पर पहुंची टीम ने चीनी को कब्जे में ले लिया। - फोटो : अमर उजाला
 गरीबों का हक डकारने का गोरखधंधा जिले में धड़ल्ले से चल रहा है। शुक्रवार मुख्यालय के ही कोटे की दुकान से पुलिस ने छापेमारी कर 60 बोरी चीनी बरामद की। इसे बाजार में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। 17 बोरी चीनी मालवाहक पर लादा जा चुका था, जबकि 43 बोरी गोदाम में थी। पुलिस ने इसे जब्त कर प्रशासन व आपूर्ति विभाग को सूचित कर दिया है। कोटेदार फरार बताया जाता है।
विज्ञापन

 

नगर के गांधीनगर मोहल्ले में गुरुप्रसाद के कोटे की दुकान है। शुक्रवार को दोपहर दुकान से गरीबों में वितरण में आया चीनी मालवाहक वाहन पर लादा जा रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सदर थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही कोटेदार समेत अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने वाहन में लदा 17 बोरी व गोदाम में रखा 43 बोरी चीनी जब्त कर लिया है। इसकी सूचना एसडीएम व   आपूर्ति विभाग के अफसरों को   भी दी गई।

विज्ञापन

सदर एसओ शिवाकांत मिश्र ने बताया कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। छानबीन शुरू कर दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं  जिला आपूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि एसडीएम की सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक को मौके पर भेजा गया था। दुकान के अंदर व वाहन से कुल 60 बोरी चीनी बरामद हुई है। क्रेता-विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है। जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा। सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एक कोटेदार के पास कहां से आई इतनी चीनी! ः नगर के गांधीनगर मोहल्ले से 60 बोरी सरकारी चीनी की बरामदगी कोटे की दुकानों से चीनी के वितरण में बड़ी घपलेबाजी की पोल खोल रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद चीनी की मात्रा सीमित कर दी गई है। अब अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 2 किलो व पात्र गृहस्थी श्रेणी के कार्ड पर 900 ग्राम ही चीनी दी जाती है। इस लिहाज से एक कोटेदार को चंद बोरी चीनी ही महीने में मिल पाती है। ऐसे में सवाल यह है कि एक कोटेदार के पास इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी चीनी कैसे पहुंची। ऐसे में संभावना यह भी जताई जा रहा है कि कई जगहों से चीनी एकत्रित कर बिक्री की तैयारी थी। यही नहीं बरामद हुई चीनी जिस कोटेदार की बताई जा रही है, उसके ब्लाक क्षेत्र में इस माह चीनी का आवंटन ही नहीं किया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed